Document Verification RPSC LDC 2013

posting document verification
नियुक्ति के पूर्व दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया में महत्वपूर्ण दस्तावेज

#1..... जो भी दस्तावेज हमने Rpsc अजमेर में दिए थे DV के लिए वो सभी आपको तैयार कर लेने हैं
#2..... कुछ शपथ पत्र
#3..... कुछ प्रमाण पत्र
👉1⃣. इसमें हमे rpsc में जमा कराए गए सभी दस्तावेजों की मूल प्रति(original) व कुछ छायाप्रति(photocopy) तैयार रखनी हैं, जो हैं:-
(i). दसवीं की अंकतालिका(marksheet) + (certificate)प्रमाण पत्र
(ii). 12वीं की अंकतालिका + प्रमाण पत्र
(iii). स्नातक परीक्षा की अंकतालिका + उपाधि प्रमाण पत्र (Degree)
(iv). अन्य सभी शैक्षणिक योग्यताओं की अंकतालिका + प्रमाण पत्र
(v). RSCIT प्रमाण पत्र
(vi). पहचान प्रमाण जैसे आधार कार्ड, पेन कार्ड, लाइसेंस आदि
(vii). जाति प्रमाण पत्र
(sc/st के लिए राज्य सरकार द्वारा जारी)
( OBC का 1 वर्ष से पुराना ना हो)
👉2⃣. शपथ पत्र आपके विभाग पर निर्भर करते हैं पर जो मुख्य हैं, वो हैं:-
(i). अविवाहित होने की स्थिति में भविष्य में दहेज ना लिए जाने सम्बन्धी शपथ पत्र
(ii). विवाहित होने की स्थिति में पूर्व में दहेज ना लिए जाने सम्बन्धी
(iii). सन्तान सम्बन्धी शपथ पत्र
(iv). तम्बाकू/नशीले पदार्थों का सेवन ना करने सम्बन्धी
Note:- इन सभी के प्रारूप(format) आपको नियुक्ति आदेश में मिल जाएंगे.... ध्यान रखें कि आपके स्वयं के विभाग के प्रारूप में बनवाएं किसी दूसरे जैसे नहीं
👉3⃣. प्रमाण पत्र, विभाग की मांग के अनुसार ही बनवाएं, ये हैं:-
(i). स्वास्थ्य प्रमाण पत्र (अपने जिले के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, CMHO द्वारा ज़ारी)(Medical certificate)
(ii). पुलिस द्वारा चरित्र सत्यापन प्रमाण पत्र (यह विभाग द्वारा भी करवाया जाता है, पर online Police verification के आधार पर भी नियुक्ति दी जा सकती है, यदि आपके विभाग ने निर्देश दिए हों तो)
(iii). चरित्र प्रमाण पत्र:-(character certificate)
(अ) अंतिम शैक्षणिक संस्थान द्वारा प्रदत्त
(ब) दो अलग-अलग राजपत्रित अधिकारियों (gazetted officers) द्वारा जारी चरित्र प्रमाण पत्र (ये आपको स्टेशनरी की दुकान से 1 रु. का प्रारूप खरीदकर उस पर हस्ताक्षर व मोहर लगवाकर बनवाने हैं)
एक बार फिर से सभी को हार्दिक बधाई
इसमें जो समझ न आए comment box में पूछ लें

Comments

Popular posts from this blog

Followers